अमर उजाला ब्यूरो
राजोरी। कश्मीर घाटी सोपूर इलाके से मुगर रोड से राजोरी की ओर आ रहा एक टाटा मोबाइल वाहन का थन्नामंडी में सड़क हादसा हो गया।
पुलिस के अनुसार टाटा मोबाइल नं जेके05डी-1599 सोपूर से राजोरी की तरफ आ रही थी। टाटा मोबाइल वाहन में सब्जियां लदी हुई थी और सब्जियां बेचने राजोरी जा रहा था। थन्नामंडी में एक तीवर मोड़ में सामने से आ रहे एक वाहन को रास्ता देते समय टाटा मोबाइल चालक अपना संतुलन खो बैठा और वाहन खाई में जा गिरा। इस हादसे में वाहन चालक और वाहन में सवार एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से दोनों को थन्नामंडी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। उपचार कर रहे डॉक्टर के अनुसार कश्मीर घाटी के सोपूर निवासी वाहन चालक मोहम्मद अल्ताफ और फयाज अहमद को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल राजोरी रेफर कर दिया गया है।