फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के लिए किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। चड़वाल मोड़ में पानी की किल्लत से गुस्साए लोगों ने रविवार को मुख्य चौक के नजदीक पेयजल विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों ने चेतावनी दी कि पानी सप्लाई को शुरू नहीं किया गया तो दो दिन बाद भूख हड़ताल का रास्ता अपनाया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे युवा कांग्रेसी नेता रोमी शर्मा ने कहा कि पिछले एक माह से भी अधिक समय से लोग पानी को तरस रहे हैं। विभाग ने लोगों की समस्या को सुनना तो दूर एक टैंकर यहां भेजना भी जरूरी नहीं समझा। उन्हाेंने आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ कर्मचारी यहां दो दशक से भी अधिक समय से यहां तैनात हैं, लेकिन विभागीय अधिकारी उनका स्थानांतरण नहीं करते हैं। यह कर्मचारी विभाग को गलत फीडबैक देकर गुमराह करते हैं, जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि चड़वाल मोड़ में एक माह से पानी सप्लाई ठप है, जिसके चलते स्थानीय लोगों के अलावा यहां आने वाले हजारों यात्रियों को भी परेशान होना पड़ता है। विभाग ने इस मसले को हल करने में अगर अब और देर की तो इसके परिणाम गंभीर होंगे। दो दिन के भीतर लोगों को पानी नहीं मिला तो भूख हड़ताल शुरू की जाएगी और जरूरत पड़ी तो हाईवे भी जाम किया जाएगा। प्रदर्शन में राजेश शर्मा, शुभम शर्मा, साहिल शर्मा, तरसेम लाल, मंगल सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें