आल इंडिया एंटी टेररिस्ट फ्रंट ने बैठक का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा ने की तथा प्रदेश अध्यक्ष भरत भंडारी मुख्यातिथि के तौर पर मौजूद रहे। इस मौके पर पूर्व पंच रोशन शर्मा को सांबा इकाई का जिला प्रधान घोषित किया गया।
रविवार को आयोजन के दौरान भंडारी ने कहा कि निवनियुक्त प्रधान बेहतर टीम बनाकर लोगों की सेवा करेंगे। उन्होंने कहा कि फ्रंट आतंकवाद से प्रभावित लोगों की हमेशा मदद करता आया है। इसके लिए सभी युवा उनका सहयोग करते हैं।
प्रधान ने एलान किया कि राज्य का जो भी नागरिक आतंकवादियों को मारता है या जिंदा पकड़ता है उसे दो लाख की राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार को अलगाववादियों से सारी सुविधाएं वापस लेनी चाहिए। कहा कि सांबा जिला कई वर्षों से आतंकवाद से पीड़ित रहा है जबकि सीमावर्ती गांवों में आए दिन गोलीबारी होती रहती है।
उन्होंने कहा कि आतंकवाद की तरह की बढ़ रहे नशे के खतरे को भी खत्म करने के लिए आगामी दिनों में अभियान चलाएंगे।