फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले रोजगार मेले में उमड़े युवा, 265 पदों में लिए हुई भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ।
विज्ञापन

जिला रोजगार एवं परामर्श केंद्र कठुआ द्वारा वीरवार को मेगा रोजगार मेले का आयोजन किया गया। दशकों से स्थापित रोजगार एवं परामर्श केंद्र द्वारा जिला में अपने तरीके के पहले रोजगार मेले में 265 पदों के लिए करीब 500 युवाओं ने हिस्सा लिया और सभी पदों को वीरवार को भर लिया गया। एक दिवसीय इस मेले में जिले की 9 स्थानीय निजी कंपनियों ने युवाओं को रोजगार फराहम करवाने के लिए अपने अपने बूथ स्थापित किए। इसके साथ ही युवाओं को मौके पर ही युवाओं को रोजगार के लिए पंजीकृत किया गया और युवाओं को उनकी मर्जी के पद के लिए और उनकी मर्जी की कंपनी में नौकरी के लिए आमंत्रित किया गया। रोजगार मेले का उद्घाटन विधायक राजीव जसोरोटिया ने जिला उपायुक्त रोहित खजूरिया की उपस्थिति में किया।
प्रारंभ में, विधायक ने शिक्षित बेरोजगार युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज सबसे बड़ी समस्या दुनिया के किसी भी देश में बेरोजगारी है। निजी और साथ ही सरकारी क्षेत्र में युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सरकार एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने आगे कहा कि युवाओं के लिए पर्याप्त अवसर बनाने के लिए यह आवश्यक है कि बेरोजगारी की समस्या का निवारण करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का फायदा उठाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई कई योजनाओं से बेरोजगारी से निपटने के लिए लाभ मिला है। विधायक ने कहा कि मुद्रा योजना, स्टार्ट अप इंडिया, स्टैंड अप इंडिया, मेक इन इंडिया और स्किल इंडिया, रोजगार और कौशल बढ़ाने के लिए कुछ पहल की गई हैं। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि किसी भी सरकार के लिए हर बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए संभव नहीं है, लेकिन इन योजनाओं के बारे में जागरूकता इन युवाओं के बीच बनाई जानी चाहिए, ताकि वे कई राज्यों और केंद्र सरकार की योजनाओं से अधिकतम लाभ प्राप्त कर सकें। इस मौके पर जिला उपायुक्त ने कहा कि यह मेला स्थानीय युवाओं के लिए लाभकारी होगा और उनकोरोजगार चुनने के लिए कई विकल्प हो सकते हैं। वहीं विभाग उप निदेशक धुनी चंद भट्टी ने बताया कि 265 रिक्तियों की पेशकश करके नौ कंपनियों ने युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए हैं। इस दौरान जिला सूचना अधिकारी अंग्रेज सिंह के साथ साथ बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन



90 फीसदी स्थानीय युवाओं को रोजगार देना सरकार का लक्ष्य
विधायक ने औद्योगिक इकाइयों द्वारा स्थानीय युवाओं को दिए गए रोजगार पर मांगी रिपोर्ट

अमर उजाला ब्यूरो
कठुआ।
विधायक राजीव जसरोटिया ने रोजगार विभाग से जिले की तमाम औद्योगिक इकाइयों में स्थानीय युवाओं को रोजगार की स्थिति पर एक विस्तृत रिपोर्ट उन्हें देने को कहा है। उन्होंने कहा कि उस रिपोर्ट की एक एक प्रतिलिपी विभाग अपने पास रखे और जिला उपायुक्त को भी सौंपे। विधायक ने साफ किया वह स्थानीय युवाओं को राज्य की रोजगार नीति के अनुसार रोजगार दिलाने के लिए इस मुद्दे को विधानसभा में भी रखेंगे और इसके लिए एक बिल भी प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि कहा कि राज्य सरकार तमाम औद्योगिक इकाइयों को राज्य की भूमि देती है। उन्हें राज्य में यूनिट लगाने के लिए विभिन्न प्रकार के लाभ और योजनाओं के तहत सब्सिडी भी मिलती है। इसके बावजूद भी यदि स्थानीय युवाओं की अनदेखी होती है तो यही सही नहीं है। उन्होंने कहा कि जम्मू और श्रीनगर के बाद कठुआ सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र है। ऐसे में रोजगार के लिए अगर स्थानीय युवाओं को बाहर जाना पड़े, तो यह शर्म की बात है। ऐसे में विभाग जल्द एक रिपोर्ट तैयार करे, जिसमें वर्तमान में कितने स्थानीय और बाहरी राज्यों के युवाओं को रोजगार मिला है, इसकी जानकारी हो। इसके साथ ही खाली पदों का ब्योरा भी उसमें दर्ज होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार की नीति के अनुसार 90 फीसदी स्थानीय युवाओं को रोजगार देना है, चाहे वह किसी भी वर्ग के हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें