फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गवर्नर सिल्वर रोलिंग वालीबाल चैंपियनशिप का आज होगा आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
गवर्नर सिल्वर रोलिंग वालीबाल चैंपियनशिप आज से
विज्ञापन

राज्यपाल वोहरा करेंगे खेल का उद्घाटन, तैयारी पूरी
अमर उजाला ब्यूरो
उधमपुर।
गवर्नमेंट डिग्री कालेज उधमपुर में स्टेट लेवल इंटर कालेजिएट गवर्नर सिल्वर रोलिंग वालीबाल चैंपियनशिप के चौथे संस्करण का आगाज शुक्रवार को होगा। राज्य के कालेजों की 39 टीमें चैंपियनिशप में हिस्सा लेंगी। तीन दिन यह चैंपियनशिप चलेगी। रविवार को इसका फाइनल होगा। उद्घाटन समारोह में गवर्नर एनएन वोहरा मुख्य मेहमान होंगे।
गवर्नर सिल्वर रोलिंग वालीबाल चैंपियनशिप की जिम्मेदारी डिग्री कालेज को राज्यपाल एनएन वोहरा ने 2014 में दी थी। यह एक तरह से कालेज के लिए तोहफा था। तब से लगाकर इस कालेज में इसका आयोजन हो रहा है। 2016 में जब इसके आयोजन की तैयार की जाने लगी तो जुलाई में घाटी में भड़की हिंसा के कारण इसको स्थगित करना पड़ा। लेकिन जैसे ही हालात सामान्य हुए तो फरवरी 2017 में इसके तीसरे संस्करण का आयोजन किया गया और चौथे संस्करण का आयोजन भी 2017 में ही किया जा रहा है। इस बार चैंपियनशिप में 39 टीमें हिस्सा ले रही हैं और 39 में से आठ टीमें महिला वर्ग की होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
प्रदर्शनी मुकाबले से होगा चैंपियनशिप का आगाज
शुक्रवार को राज्यपाल एनएन वोहरा 11:30 पर इसका विधिवत रूप से उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन के बाद डिग्री कालेज उधमपुर और कश्मीर के कालेज की टीम के बीच 25 मिनट का प्रदर्शनी मुकाबला खेला जाएगा और फिर लगातार मुकाबले आरंभ हो जाएंगे। चैंपियनशिप नाक आउट सीरीज के तहत चलेगी। जो टीम हारेगी उसको चैंपियनशिप से बाहर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें