कठुआ। शहर के विभिन्न वार्ड के लोगों ने बुधवार को जिला उपायुक्त से मुलाकात कर पार्किंग और शौचालय सुविधा की मांग की। लोगों ने कहा कि कुछ स्थानों पर पार्किंग अभी नहीं है। प्रशासन इस ओर भी ध्यान दे।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे पूर्व पार्षद नरेश शर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन ने कालीबड़ी से डिग्री कालेज तक पार्किंग सुविधा दी है, लेकिन शहीदी चौक, पारलीवंड और हटली मोड़ पर ऐसी सुविधा नहीं है। इन इलाकों में वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है। ऐसे में यहां पार्किंग जरूरी है। शहर में शौचालयों की भी कमी है। कालीबड़ी, शहीदी चौक, हटली मोड़, जैसे मुख्य स्थानों पर भी शौचालय नहीं हैं। इन स्थानों पर उतरने वाले यात्रियों को परेशानी होती है।