फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भडडू में क्रिकेट प्रतियोगिता का शानदार आगाज।

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। न्यू ईयर क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज सोमवार को भड्डू के खेल मैदान में हो गया। प्रतियोगिता में जिला कठुआ समेत पंजाब की क्रिकेट टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रदेश यूथ कांग्रेस के महासचिव एडवोकेट पंकज बसोत्रा ने किया।
विज्ञापन

बसोत्रा ने कहा कि उप जिले में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। मगर पर्याप्त प्रशिक्षण और अवसर की कमी के चलते युवा अपनी प्रतिभा को साबित नहीं कर पा रहे हैं। इस प्रकार की क्रिकेट प्रतियोगिताओं का उद्देश्य यही है कि इलाके के खिलाड़ियों को मौका दिया जा सके। यही नहीं, अन्य प्रदेशों से आने वाली टीमों से भी खेल तकनीक सीख सकेंगे। इस अवसर पर मदन लाल, निरंतर शर्मा, देसराज रैणा, योगराज, कुलदीप खजूरिया, जसवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें