उधमपुर। सरकारी डिग्री कालेज उधमपुर में रेड रिबन क्लब की तरफ से एचआईवी एड्स पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें इसके लक्षण, रोकथाम सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई।
कार्यक्रम जूलाजी की सहायक प्रोफेसर में डॉ. भावनदीप ने अपनी प्रस्तुति देकर एचआईवी एड्स के कारणों को दर्शाने के साथ ही इसके लक्षणों तथा रोकथाम तथा स्वस्थ जीवन शैली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद कालेज के प्रिंसिपल डॉ. एसके मगोत्रा ने विद्यार्थियों से उनकी जिम्मेदारियों को समझने को कहा, क्योंकि समाज व समाज से बीमारियों और बुराइयों को समाप्त करने में युवाओं का बहुत योगदान रहता है। इसलिए हमें पता होना चाहिए कि हमारे लिए क्या सही और क्या गलत है। एचआईबी एड्स जैसी बीमारी के बारे में भी सभी को पता होना चाहिए। इस मौके पर प्रो. हंस राज शर्मा, रोमेश कुुमार, अनीता शर्मा, सरिता परिहार, सोनिया राज, शीतु रैना सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।