फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैराफिट के साथ टकराई कार छह लोग घायल, दो जीएमसी जम्मू रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ।
विज्ञापन

मंगलवार की देर रात एक शादी समारोह से लौट रही कार में सवार छह लोग उस समय घायल हो गए जब कार होट लिंक रोड पर पैराफिट के साथ टकरा गई। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां से दो घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कार होट लिंक रोड से थीन गांव को जा रही थी। बारिश के कारण कार का संतुलन बिगड़ गया और कार एक पुलिया के पैराफिट के साथ जा टकराई। इससे उसमें सवार सभी छह लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान 40 वर्षीय जोगिंदर पाल पुत्र नंदलाल निवासी थीन, 35 वर्षीय मोनिका रानी पत्नी जोगिंदी पाल, छह वर्षीय मानवी राजपूत पुत्री जोगिंदर पाल, नौ वर्षीय जीविका राजपूत पुत्री जोगिंदर पाल, 45 वर्षीय अनीता पत्नी धर्मपाल और 23 वर्षीय दर्शन पुत्र धर्मपाल के रूप में हुई है। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल कठुआ पहुंचाया गया। यहां से जोगिंदर और अनीता को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें