बिलावर। फिंतर मार्ग पर फारेस्ट प्रोटेक्शन फोर्स के दफ्तर के नजदीक दो मोटर साइकिलों की भिंड़त हो गई। इस हादसे में 28 वर्षीय जावेद निवासी डडबारा की मौत हो गई। तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों की नाजुक हालत को देखते हुए जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि दोनों मोटर साइकिलों के परखच्चे उड़ गए। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ते हुए वहां पहुंच गए और सभी घायलों को उठाकर उप जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने जावेद को मृत घोषित करते हुए शव को शवगृह में भेज दिया। अन्य घायलों अखिल, शुभम और बलवंत सिंह सभी निवासी बिलावर शामिल हैं।