फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू।
सिदड़ा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को जहर खिलाकर जान मारने के प्रयास का मामला प्रकाश आया। इस मामले में वीरवार को ही केस दर्ज करवाया गया था। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दर्ज शिकायत में सिदड़ा निवासी सागिर आलम ने पुलिस को बताया कि वह चार पहिया वाहन लेकर अपने घर से किसी काम के लिए निकला था। इस दौरान सिदड़ा पुल पर दो पहिया वाहन सवार दो युवकों ने रोका। इससे पहले कि सागिर कुछ समझ पाता, दोनों ने उसका गला घोटने का प्रयास किया और उसके मुंह में कोई जहरीला पदार्थ डालने लगे। इससे वह बेसुध हो गया। दोनों युवक उसे मृत समझकर फरार हो गए। जब उसे होश आया तो खुद को एक अस्पताल में पाया। उसे अस्पताल किसने पहुंचाया, यह भी पता नहीं। शक के आधार पर सागिर ने एक व्यक्ति के खिलाफ नामजद और दो अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें