जम्मू। कानाचक्क इलाके में नगर से एक युवक का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी शवगृह में रखवा दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
रविवार दोपहर नहर में नहाते वक्त कुछ युवाओं ने एक शव को पानी में देखा। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जीएमसी पहुंचाया। शव की पहचान दीपक कुमार (23) निवासी ज्यौड़ियां के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो