फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंडिंग न होने से खेल गतिविधियां हो रही हैं प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। चालू वित्त वर्ष के कई माह बीत जाने के बाद भी जम्मू संभाग स्तर की खेल एसोसिएशनों को जम्मू-कश्मीर स्टेट स्पोर्ट्स काउंसिल की ओर से पचास फीसदी फंडिंग न होने के कारण खेल गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। एसोसिएशनों द्वारा जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तरीय खेल गतिविधियों का ब्योरा काउंसिल को भेजा गया था। हालांकि कई एसोसिएशनों का यह ब्योरा बकाया है। लेकिन फंडिंग में देरी होने से खेल गतिविधियों को गति नहीं मिल पा रही है। काउंसिल के मुख्य खेल अधिकारी अब्दुल क्यूम का कहना है कि एसोसिएशनों द्वारा भेजे गए ब्योरे को मंजूरी दी गई है, जिसमें शीघ्र राशि जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि कश्मीर संभाग में कई एकेडमियों पर लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। लेकिन जम्मू संभाग में अभी तक कोई नई एकेडमी विकसित नहीं हो पाई है। खेल एसोसिएशनों से खेल गतिविधियों के कैलेंडर को गत अप्रैल तक मांगा गया था। लेकिन अब तक खेल गतिविधियों को कराने के लिए पचास फीसदी राशि जारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें