बाड़ी ब्राह्मणा। उद्योग मंत्री चंद्रप्रकाश गंगा ने का है कि रियासत जम्मू कश्मीर में बेरोजगारी मिटाने के लिए बड़े उद्योग लगाने की जरूरत है। इसके लिए हमारी सरकार लगातार प्रयास कर रही है।
उन्होंने कहा कि बहुत जल्द रियासत जम्मू कश्मीर में बिरला ग्रुप, पतंजलि ग्रुप और उसके अलावा बहुत सारी इंडस्ट्रीज अपनी शाखाएं खोलने वाली हैं। जिसके बाद यहां के युवाओं को रोजगार के लिए बाहरी राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा। उद्योग मंत्री ने यह बातें रविवार को बड़ी ब्राह्मणा में विपासना इंडस्ट्रीज का उद्घाटन करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं। गंगा ने कहा कि सरकार प्रमुखता है कि युवाओं को रोजगार मिले। इसके लिए भरपूर प्रयास किए जा रहे हैं। आज के समय में निजी सेक्टर में युवाओं को काफी अच्छा रोजगार मिल सकता है। इसके लिए जरूरत है कि एक ऐसा माहौल तैयार किया जाए कि हमारे युवा जम्मू में ही रोजगार पा सकें। उन्होंने कहा कि बतौर उद्योग मंत्री भारत की कई नामी कंपनियों से संपर्क किया है। आने वाले कुछ ही महीनों बाद जम्मू में लोगों को काफी बड़े उद्योग देखने को मिलेंगे। क्योंकि हमारा मानना है कि जितने ज्यादा उद्योग लगेंगे उतना ज्यादा युवाओं को रोजगार मिलेगा और बेरोजगारी खत्म होगी। इसके लिए हम हमेशा प्रयास कर रहे हैं। रियासत जम्मू कश्मीर का उद्योग मंत्रालय संभाला है, तबसे हमारी रेटिंग में काफी सुधार हुआ है। जो रेटिंग पहले समय 31 पर थी, आज वह 21 पर आ गई है और आने वाले मार्च में जब आंकड़े आएंगे तो हमें उम्मीद है कि रेटिंग 15 तक पहुंच जाएंगी। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्रीज को मजबूत करने के लिए 24 घंटे बिजली दी जा रही है। उनके साथ जय शर्मा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन बाड़ी ब्राह्मणा के प्रधान ललित महाजन के अलावा बड़ी संख्या में उद्योगपति मौजूद थे।