फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई महीने बाद भी नहीं निष्क्रय हुआ मोर्टार शैल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अरनिया। करीब ढाई महीने पहले पाक गोलाबारी में दागे गए मोर्टार शैल को अब तक निष्क्रिय नहीं हो पाया है।
वार्ड नंबर छह बसन्ता चौक में पाक द्वारा गोलाबारी के दौरान मिस फायर हुआ एक मोर्टार शैल को अभी तक निष्क्रिय नहीं करने से लोगों में दहशत के साथ प्रशासन के प्रति रोष भी व्याप्त है। स्थानीय निवासी ब्रिजेश शर्मा, सौरव शर्मा, मनदीप सैनी, मदन लाल, राकेश कुमार और सत पाल आदि का कहना था कि सितंबर माह में पाक द्वारा की गई गोलाबारी के दौरान एक मोर्टार शैल गिरा जो खुश किस्मती से फटा नहीं और कस्तूरी लाल के मकान की दिवार से टकरा कर गली में में ही घुस गया। जिससे भारी नुकसान से हम बच तो गए। पता लगने के बाद भी इसे आज तक निष्क्रिय नहीं किया गया। कस्तूरी लाल की पत्नी तारो देवी के अनुसार रात को सोते हुए भी अगर कही इस मार्टर शेल की याद आ जाती है तो सोना तो दूर, रात भर दिल कांपता रहता है।इस सम्बन्ध में अरनिया थाना प्रभारी सुनील कुमार ने लोगो की सुरक्षा का मसला मानते हुए कहना था कि इसे निष्क्त्रिस्या करने के लिए अपने उच्च अधिकारिओं को रिमाइंडर भेजे जा चुके है सोम बार को एक और भेजा जा रहा है उम्मीद है कि जल्द ही इस पर कार्यवाई होगी। निष्क्रिय करने के लिए रिस्क के साथ साथ गांववासियों को भी एहतियात बरता पड़ेगा। उल्लेखनीय है कि इसी वर्ष सितंबर माह की 21 तारीक देर रात को पाक ने अचानक गोलाबारी शुरू कर दी थी जिस से आला की एक महिला की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें