फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरिया में चार युवतियां बहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
भद्रवाह। पिछले तीन दिन से जारी बारिश के कारण शुक्रवार को नीरू दरिया को पार करते हुए चार युवतियां बह गई। इनमें से तीन को सुरक्षित निकाल लिया गया। लेकिन एक युवती का पता हीं चल पाया है। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि वर्ष 2014 में पुल के लिए टेंडर हुआ था। लेकिन आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह भद्रवाह के बटला गांव से कालेज के लिए निकलीं चार युवतियां नीरू दरिया पर बने अस्थायी पुल को पार करते हुए तेज बहाव की चपेट में आ गईं। तहसीलदार मसूद अहमद ने बताया कि एक युवती का पैर फिसला था, लेकिन अन्य युवतियां भी दरियां में गिर गईं। बही एक युवती की स्थानीय पुलिस की मदद से तलाश की जा रही है। लेकिन देर शाम तक उसका सुराग नहीं लग पाया था। युवती की पहचान शीतल भारती निवासी त्रोन डोडा के रूप में हुई है। दरिया से बचाई गई अन्य युवतियों में शक्ति भारती, अनम और शारिका शामिल हैं। घटना के बाद लोगों ने प्रशासन से मांग की कि वह पुल का नए सिरे से निर्माण करें। उन्होंने कहा कि पुल पार करते समय कई हादसे हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें