फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य सचिव ने की रेल लिंक प्रोजेक्ट की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर
राज्य सरकार के मुख्य सचिव बीबी व्यास ने शुक्त्रस्वार को उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक प्रोजेक्ट की प्रगति और इसके काम में आ रही कमियों की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की। इस बैठक में उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक परियोजना के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, वन एवं पर्यावरण विभागों के सचिव, मंडलायुक्त कश्मीर और राज्य सरकार और रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इसके साथ ही डीसी जम्मू, डीसी रियासी और डीसी रामबन ने वीडियो कांफ्रेंसिग से हिस्सा लिया। इस बैठक के दौरान भूमि अधिग्रहण से जुड़ी समस्याओं के समाधान और रेल मार्ग पर 132 केवी ट्रांसमिशन लाइनों के निर्माण के लिए समयसीमा का निर्धारण किया गया। इसके साथ ही बैठक में भूमि से जुड़े कुछ विषयों का निस्तारण भी किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें