फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हक के लिए एनएचएम कर्मियों ने भरी हुंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे एनएचएम कर्मचारियाें ने मंगलवार को जिला अस्पताल में धरना दिया। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और कहा कि सरकार उनके साथ चाहे जितना बुरा व्यवहार कर ले, लेकिन वह अपनी मांगें पूरी हुए बिना पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार को उनकी मांगें पूरी करनी होगी और इसके लिए वह संघर्ष जारी रखेंगे।
विज्ञापन

धरने में शामिल कर्मचारियों ने कहा कि सरकार से वह कई बार बात करने के लिए राजी हुए लेकिन सरकार की ओर से कोई गंभीर प्रयास नहीं किया गया। आमने सामने बात करने से मंत्री कतरा रहे हैं, क्योंकि वह जानते हैं कि उनके पास मांगें पूरी करने के अलावा दूसरा कोई चारा नहीं है। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति जो स्थायी कर्मचारी की तरह दिन रात काम कर रहा है उसे कम वेतन देना बंधुआ मजदूरी है। ऐसा अब नहीं होने देंगे। धरने में शामिल कर्मचारियों ने कहा कि वह अपना हक मांग रहे हैं और सरकार को किसी का हक छीनने का कोई अधिकार नहीं है। फिर भी सरकार को वह बार बार बात करने के लिए मौका दे रहे हैं। बाद मेें ऐसा न हो कि सरकार के पास मौका ही न रहे और सरकार को कर्मचारियों की हड़ताल का खामियाजा भुगतना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें