विजयपुर। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के उस बयान का लोगों ने स्वागत किया है जिसमें उन्होंने कहा कि जब तक पाक गोलबारी और आतंकवाद बंद नहीं करता है तब तक उससे कोई बातचीत नहीं होगी। ग्रामीणों ने कहा कि जो हमला पुलवामा में हुआ है और हमारे पांच जवानों ने शहादत पाई है उसका हमारे जवान मुंहतोड़ जवाब देंगे, क्योंकि पाक देश बातों से मानने वाला नहीं है। ब्यूरो