फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में सहायक बैंक मैनेजर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। झज्झर कोटली के पास सड़क हादसे में बैंक आफ इंडिया के सहायक प्रबंधक की मौत हो गई। हादसे में साथी बैंक कर्मी भी घायल हो गया। घायल को जीएमसी में भर्ती कराया गया है। मृतक का पोस्टमार्टम कर परिवार को सौंप दिया गया है। दोनों वीकेंड पर जम्मू स्थित तालाब तिल्लो में घर आए हुए थे। सोमवार को वापस ड्यूटी जाते वक्त हादसा हुआ। दोनों कटड़ा में बैंक आफ इंडिया का शाखा में तैनात हैं।
विज्ञापन

जम्मू के तालाब तिल्लो रहने वाले शिव कुमार सूदन (58 वर्ष) बैंक में तैनात थे। 30 वर्षीय अभि महाजन भी बैंक कर्मचारी हैं। सोमवार को सुबह झज्झर कोटली के सुकेतर में उनकी बलेनो कार महिला नीतू देवी से टकरा गई, जिसमें वह घायल हो गई। कार को अभि चला रहा था। शिव सूदन उनके साथ बैठे हुए थे। हादसा होने के बाद कई लोग जमा हो गए। दोनों को जम्मू के मेडिकल कालेज पहुंचाया गया। यहां शिव सूदन को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शिव सूदन बैंक में सहायक प्रबंधक हैं।
दीवार से टकराई कार
पुलिस का कहना है कि पहले कार महिला को टक्कर मारी। इसके बाद सड़क की दीवार से जा टकराई। इससे कार का एक कोना क्षतिग्रस्त हो गया। इसी कोने की चपेट में आकर कार में बैठे शिव कुमार बुरी तरह जख्मी हो गए और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

इसी तरह के हादसे में हुई थी चार बैंक कर्मियों की मौत
करीब आठ महीने पहले जम्मू के कठुआ इलाके में भी इसी तरह की घटना हुई थी। जम्मू कश्मीर बैंक के चार कर्मी कार में जाते वक्त हादसे के शिकार हो गए थे। वह लोग भी वीकेंड के बाद कठुआ में ड्यूटी के लिए जा रहे थे। हादसे में चारों की मौत हो गई थी।
अभि ने पहुंचाया अस्पताल
हादसा होने के बाद घायल होने पर भी अभि ने शिव कुमार सूदन को जीएमसी पहुंचाया। जीएमसी पुलिस के एमएलसी रिकार्ड के मुताबिक अभि किसी अन्य वाहन में शिव को लेकर पहुंचे, क्योंकि वह कुछ होश में था। लेकिन अभि की मेहनत काम नहीं कर सकी। चोट अधिक लगने से रास्ते में ही शिव कुमार की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें