फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा में 116 लंगरों को मंजूरी, पुलिस वेरिफिकेशन पर विवाद

Tue, 03 May 2016 10:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू

सार

  • अभी तक 1,30,000 यात्री एडवांस पंजीकरण करवा चुके हैं
  • लंगर सेवकों की पुलिस वेरिफिकेशन पर दोनों पक्ष अड़े 
  • यात्रा से पूर्व मई-जून से लंगर की तैयारियां शुरू हो जाएंगी
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा 2 जुलाई से शुरु हो रही है - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी दो जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा 2016 के लिए देशभर में 116 लंगरों को मंजूरी दी गई है। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के पास श्री अमरनाथ बर्फानी लंगर्स आर्गनाइजेशन (साबलो) और अन्य दूसरे संगठनों ने आवेदन किए थे। 
विज्ञापन


जिसे बोर्ड की ओर से क्लीयरेंस मिल गई है। इसकी सभी लंगर संगठनों को सूचना दी जा रही है। यात्रा से पूर्व मई-जून से लंगर की तैयारियां शुरू हो जाएंगी। पिछले साल की तरह सभी लंगर यात्रा के पारंपरिक रूट पर लगाए जाएंगे। 

हालांकि लंगर सेवादारों की पुलिस वेरिफिकेशन करवाने पर बोर्ड अड़ा हुआ है, जबकि लंगर संगठन इसका विरोध कर रहे हैं। अभी तक 1,30,000 यात्री एडवांस पंजीकरण करवा चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा की दृष्टि से सेवादारों की पुलिस वेरिफिकेशन करवाना जरूरी

दो जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा 48 दिन चलेगी - फोटो : PTI
साबलो के महासचिव राजन गुप्ता ने कहा कि साबलो की ओर से यात्रियों को सभी लंगर सुविधाएं मुहैया करवाने पर काम किया जाता है। इसमें देशभर से सेवादार यात्रियों की सेवा करने के लिए पहुंचते हैं, लेकिन सभी का पुलिस वेरिफिकेशन करवाना मुमकिन नहीं हो पाता है। 

इस मामले को लेकर उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह के समक्ष उठाया गया है, लेकिन अभी तक कोई उचित कदम नहीं उठाए गए हैं। उधर बोर्ड अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा की दृष्टि से सेवादारों की पुलिस वेरिफिकेशन करवाना जरूरी है। 

पिछले साल भी इस प्रक्रिया को पूरा किया गया था। इस बीच अमरनाथ यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। आधार शिविर भगवती नगर जम्मू में इस बार यात्रियों को क्लॉक रूम के साथ अन्य सुविधाएं देने पर काम किया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें