सुंदरबनी। सुंदरबनी के गांव चन्नी पराट में इन दिनों पीने के पानी भारी किल्लत बनी हुई है।
गांववासियों का कहना है पिछले काफी समय से क्षेत्र में बारिश नहीं होने से प्राकृृतिक जल स्रोत्र का जलस्तर काफी नीचे गिर गया है। प्राकृृतिक जलस्रोतों में पानी सूखने के कगार पर है। जलपूर्ति विभाग की ओर से भी गांव में पानी की सप्लाई नियमित नहीं हो रही है। क्याेंकि पीएचई विभाग द्वारा तैयार किए गए स्रोतों में भी पानी कम हो गया है। जिससे लोगों की पीने के पानी के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी ओम प्रकाश, करतार चंद, राकेश कुमार, प्रदीप कुमार आदि का कहना कि गांव में पीने के पानी की किल्लत के कारण लोगों को दूर दराज के प्राकृृतिक जल स्रोतों पानी ढोने में ही अधिक समय नष्ट हो जाता है । उन्होंने पीएचई विभाग के अधिकारियों से गुहार लगाई कि गांव चन्नी पराट में पीने के पानी की किल्लत दूर करने के लिए टेंकर लगाए जाएं। ताकि लोगों को हो रही दिक्कतों से निजात मिल सके।
ठंडापानी चबारियां सड़क की हालत खस्ता
सुंदरबनी। गंाव ठंडापानी से चबारियां जाने वाली सड़क की हालत खस्ता होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उक्त मार्ग पर सफर करने वाले राहगीरों तथा वाहन चालकों का कहना है कि मार्ग पर गहरे खढ्डे पड़े हुए हैं। वाहन तो दूर अब पैदल चलने वाले राहगीरों को पैदल चलने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि मार्ग पर इतने गहरे खढ्डे पड़े हुए हैं। हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है । स्थानीय निवासियों मोहिंद्र कुमार, अनवर हुसैन, मेहम्मद बशीर सुभाष चंद्र, शाम लाल आदि ने बताया कि लोकनिर्माण विभाग के आलाधिकारियों से बार-बार गुहार लगाने पर भी ठंडापानी चबारियां मार्ग की मरम्मत नहीं करवाई गई। जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ।