फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम के नाम फुटबॉल का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। असम ने अपने जीत अभियान को जारी रखते हुए कांटे की टक्कर में तेलंगाना को 1-0 से पछाड़कर ऊर्जा सीएपीएफएस अंडर 19 फुटबाल टैलेंट हंट चैंपियनशिप 2017 में महिला वर्ग का खिताब अपने नाम किया। दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया। लेकिन आखिर में असम की खिलाड़ी बाजी मारने में कामयाब रहीं।
विज्ञापन

जम्मू विश्वविद्यालय के मैदान पर एसएसबी की ओर से शनिवार को करवाए गए महिला वर्ग के खिताबी मुकाबले में असम और तेलंगाना के खिलाड़ियों ने शुरू से ही एक दूसरे पर जोरदार हमले जारी रखे। लेकिन दोनों ही ओर से रक्षापंक्ति मजबूत होने से शुरुआत में किसी भी टीम को सफलता नहीं मिल पाई। इस बीच कई बार दोनों ओर से खिलाड़ी बाल को गोल पोस्ट तक लेकर पहुंचे। मगर किसी के हाथ सफलता नहीं लगी। इस बीच असम की ओर से अंजली डेका ने गोल्डन गोल ठोककर टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इस दौरान खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने विनोद कुमार, आरडी शर्मा, पीके गुप्ता, अजय कुमार, वीएस जंबाल, बरजीत सिंह, जीत लाल, अजय कुमार आदि पहुंचे। रविवार को पुरुष वर्ग के खिताबी मुकाबले में असम और सिक्किम के बीच भिड़ंत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें