जम्मू। मिनी स्टेडियम परेड में 21 जून को विश्व योगा दिवस मनाया जाएगा। योग दिवस की तैयारियों को लेकर डिविजनल कमिश्नर कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान डिविजनल कमिश्नर डा. मनदीप कुमार भंडारी ने कहा कि 21 जून को विश्व योगा दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान लोगों को योगा के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। योगा दिवस का आयोजन आयुष मंत्रालय की ओर से करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस दौरान पुलिस विभाग लोगों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजार भी करे। लिंक रोड को लोगों के आने जाने क लिए खुला रखा जाए। वाहन पार्क करने के लिए पार्किंग स्थल भी मुहैया करवाया जाए। नगर निगम पीने के पानी की व्यवस्था भी स्टेडियम में करवाए। इस मौके पर डेवलपमेंट कमिश्नर राजीव रंजन, पुलिस अधीक्षक विना कुमार, एडीसी अरुण मन्हास और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो