फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटरा में कारोबारी और घोड़-खच्चर वाले करेंगे आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। भवन जाने के लिए कटड़ा- अर्द्धकुंवारी नए मार्ग को जल्द शुरू करने की जानकारी पर घोड़े-खच्चर वालों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने करीब छह घंटे तक काम बंद रखा। उन्होंने बुधवार को बैठक कर आगामी रणनीति बनाने का निर्णय लिया। इसके अलावा स्थानीय कारोबारी भी आंदोलन की राह पकड़ने को तैयार हैं।
विज्ञापन

एनजीटी के आदेश के बाद श्रर्मिकों की बैठक मंगलवार को चेतक भवन में प्रधान भूपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि बुधवार दोपहर को सभी मजदूर एकत्र होकर कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इस संबंध में मजदूर यूनियन के प्रधान ने बताया कि छह हजार से अधिक घोड़े व खच्चर भवन मार्ग पर कार्य करते हैं। उन्हें एक साथ निकालने की बात चिंताजनक है। श्राइन बोर्ड ने यह कार्य योजनाबद्ध तरीके से करवाया है। उन्होंने कहा कि इसका समाधान करवाना चाहिए। कारोबारी बलीराम ने बताया कि नए मार्ग से संबंधित श्राइन बोर्ड ने आश्वासन दिया था कि इसे मात्र सामान ले जाने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। अब इस मार्ग पर यात्रियों की आवाजाही की बात कही जा रही है। साधुओं का कहना है कि नए रास्ता खोलने से प्राचीन मार्ग के यात्रा पड़ावों का अस्तित्व समाप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें