फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर बादलों की ओट में छिपे रहे सूर्यदेव

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। पिछले कुछ दिनों से जिले में सुबह और देर शाम महसूस की जाने वाली सर्दी अब दिन में भी महसूस की जाने लगी है। सोमवार को दिनभर सूर्य देव और बादलों में आंख मिचौनी का खेल जारी रहा।
विज्ञापन

बादलों के छाए रहने से सर्द हवाएं भी चलती रहीं जिससे जिला के पहाड़ी और मैदानी इलाके सर्दी की चपेट में चले गए हैं। कठुआ और हीरानगर में जहां पिछले दिनों के मुकाबले तापमान में चार से पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई वहीं जिला के पहाड़ी इलाके बनी में भी कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू हो गया है। तापमान में सात से आठ डिग्री तक गिरावट दिन में ही महसूस की जाने लगी है। उधर, मैदानों में सर्दी बढ़ने से लोगों को दिन में गरम कपड़े प्रयोग करने को मजबूर होना पड़ा। शाम के समय ठंडी हवाओं का दौर जारी रहा। मैदानी इलाकों में हल्की धुंध भी देखने को मिली। शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर रजाई, कंबल बनाने वालों और मूंगफली बचने वालों के स्टाल सक्रिय हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें