फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महबूबा के समक्ष रखा बेरोजगारी का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) जम्मू के शिष्टमंडल ने प्रधान डा. राजीव मैंगी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से मुलाकात कर डेंटल सर्जनों की बेरोजगारी का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि हर साल जम्मू-कश्मीर में करीब चार सौ डेंटल सर्जन निकल रहे हैं। लेकिन रोजगार को लेकर सरकार ने कुछ नहीं किया है। जन सेवा आयोग द्वारा वर्ष 2008 में डेंटल सर्जनों के कुछ पद भरे गए थे। लेकिन उसके बाद कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं की गई है, जिससे डेंटल सर्जनों को बेरोजगारी की मार झेलनी पड़ रही है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर जम्मू-कश्मीर में अलग से डेंटल हेल्थ का निदेशालय स्थापित करने की मांग की। हिमाचल प्रदेश में अलग निदेशालय बनाने से दंत चिकित्सा को बढ़ावा मिला है। सरकार डेंटल सर्जनों के पद सृजित करने के लिए उचित कदम उठाए। इस पर मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि डेंटल सर्जनों की जायज मांगों पर शीघ्र उचित कदम उठाए जाएंगे। शिष्टमंडल में डा. भूपेंद्र सिंह, डा. मुनीश गुप्ता, डा. आयूष शर्मा, डा. मनोज रैना, डा. हिमजा मैंगी, डा. गौतम शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें