फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासत में बर्फबारी, मुगल रोड बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। रियासत के कई इलाकों में शनिवार को ताजा बर्फबारी और बारिश से शीत लहर और तेज हो गई है। कश्मीर में गुलमर्ग, सोनमर्ग और पहलगाम में दोपहर बाद से हिमपात का सिलसिला जारी है। लद्दाख के जोजिला और द्रास में भी बर्फ बारी हुई। इसके चलते मुगल रोड बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

जम्मू संभाग के कटड़ा, जम्मू, बनिहाल और बटोत में हल्की बारिश से ठंड और बढ़ गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान जम्मू में 0.44 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड हुई है। कटड़ा में तीन मिली मीटर, बनिहाल में 2.4 मिली मीटर, बटोत में 1.4 मिली मीटर बारिश हुई है।
खराब मौसम व बर्फबारी के चलते श्रीनगर-लेह तथा श्रीनगर-गुरेज राजमार्ग पहले से ही बंद है। हालांकि 300 किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे पर यातायात बहाल रखा गया है लेकिन संबंधित अधिकारियों ने भूस्खलन की आशंका के चलते लोगों को रात के सफर से एहतियात बरतने को कहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में भी कई पर्वतीय इलाकों में हिमपात का सिलसिला जारी रह सकता है। बारिश व बर्फबारी के चलते रियासत भर में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। लोगों ने सर्दी से बचने के लिए एहतियात के तौर गर्म कपड़े पहनने के अलावा हीटर, ब्लोअर आदि का प्रयोग बढ़ा दिया है। इससे रियासत में बिजली की मांग भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें