फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के दौरान घायल जीएमसी में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू।
छन्नी इलाके में मारपीट के मामले में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मारपीट में घायल कुलबीर सिंह ने पुलिस को बताया कि काफी दिनों पहले ही उसका विवाद पप्पू नामक व्यक्ति से हुआ था। रविवार को पप्पू सहित कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर कुलबीर को गंभीर रूप से घायल कर दिया। मारपीट के बाद सभी लोग वहां से फरार हो गए। घायल अवस्था में कुलबीर सिंह ने छन्नी पुलिस थाने में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने इलाज के लिए कुलबीर सिंह को जीएमसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक कुलबीर सिंह एक राजनीतिक पार्टी से ताल्लुक रखते हैं। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। वहीं झज्झर कोटली में जमीनी विवाद में लियाकत अली के परिवार पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमले में अनवर हुसैन (26), अकबर हुसैन (30) और सकीना बीबी (48) निवासी भरसू धंसाल गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह तीनों लियाकत के परिवार के हैं। घटना की जानकारी पर लियाकत अली ने झज्झर कोटली पुलिस थाने में कुल छह लोगों मसगूर अहमद, जसीन, सुहैल अहमद, मंजूर हुसैन, सुरैया बीबी सहित एक और व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें