जम्मू। वार्ड 19 में साढ़े सात लाख की लागत से बनने वाले बीआर अंबेडकर हाल के कार्य का शुभारंभ रविवार को जम्मू ईस्ट के विधायक राजेश गुप्ता ने किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के उच्च विचारों का हमें सम्मान करना चाहिए। इस मौके पर बीआर अंबेडकर हाल कमेटी के सदस्य देवराज, किशोर कुमार, राजेश कुमार, कुलदीप राज, चमनलाल, पारस राम, जीएमसी के एईई राजीव पंडोह, जेई मोहम्मद यासीन मौजूद रहे।