फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद को लेकर हुए हमले में एक की मौत,9 लोगों पर हत्या का आरोप

Sun, 14 May 2017 12:53 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
Demo pic - फोटो : google
विज्ञापन
बाड़मेर के धोरीमन्ना उपखण्ड क्षेत्र के लोहारवा गांव में जमीनी विवाद को लेकर चार युवकों पर कातिलाना हमला हुआ जिसमें एक शख्स की जान चली गई। 
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार जमीनी विवाद को लेकर पांच जनों पर दूसरे पक्ष के लोगों ने कातिलाना हमला किया। जिसमें चार जने घायल हो गए और एक की मौत हो गई। 

ये हमला चाकू से किया गया था जिसमें नरपत जाट नामक युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा हमलावरों की तलाश में जुटी वहीं इस हमले में मारे गए मृतक के भाई ने करीब 9 लोगों पर हत्या का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों में चेतनराम पुत्र हीराराम जाट उम्र 62 साल, बालाराम पुत्र जोगाराम जाट उम्र 30 साल, ईशराराम पुत्र शेराराम जाट है, वहीं मृतक युवक नरपतराम पुत्र धर्माराम जाट उम्र 27 साल निवासी लोहारवा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें