फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार में मिली ऐसी सजा..अब जिंदगी और मौत से लड़ रहा है जंग

Sun, 13 Aug 2017 11:14 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
अधमरी हालत में पेड़ से बंधा युवक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
एक महिला से प्रेम करना युवक को इस कदर भारी पड़ गया कि उसे प्यार में ऐसी यातना दी गई कि अब वो जिंदगी और मौत से लड़ रहा है। मामला अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़  पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत मलावली गांव का है जहां एक युवक को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटे जाने का सनसनीखेज  मामला सामने आया है। पिटाई के दौरान युवक के पैर तोड़ दिए गए। 
विज्ञापन


सूचना के बाद मौके पर  पहुंची लक्ष्मणगढ़ थाना पुलिस ने पेड़ से बंधे युवक को छुड़ाकर कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां से युवक की हालत नाजुक होने पर युवक को उपचार के लिए अलवर रेफर कर दिया गया। 

हालांकि युवक के परिजन उसे किस अस्पताल में इलाज के लिए लेकर गए पुलिस फिलहाल इस जांच में जुटी हुई है। हैरानी की बात ये है कि युवक के परिजनों द्वारा अभी तक थाने में रिपोर्ट भी दर्ज नही करवाई गई है। वहीं पुलिस ने अपना काम करते हुए गांव वालों को बुलाकर पूछताछ करने में जुट गई है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

डंडो से पीट पीटकर दे दिए शरीर पर कई जख्म

युवक को पुलिस की जीप में ले जाया गया अस्पताल - फोटो : amar ujala
लक्ष्मणगढ़ थानाधिकारी सचिन शर्मा ने बताया कि महुआ थाना क्षेत्र के लालपुर गांव निवासी वेदप्रकाश मीणा शनिवार दोपहर को मलावली गांव में एक महिला से मिलने के लिए पहुंच गया था। जिसको ग्रामीणों ने पकड़ कर घर में पेड़ के बांध दिया और उसकी जमकर डंडो से बेरहमी से पिटाई की गई।

ग्रामीणों के द्वारा युवक के साथ इतनी बेरहमी से मारपीट की गई कि युवक गंभीर रुप से जख्मी हो गया और पिटाई से युवक का एक पैर भी टूट गया। युवक को अधमरी हालत में ग्रामीणों ने पेड़ के ​ही बांधे रखा वहीं  उसके शरीर में जगह जगह घाव  होने से बहुत सारा खून भी बह गया।

मामले की सूचना अन्य ग्रामीणों ने इसकी सूचना लक्ष्मणगढ़ थाना पुलिस को दी ।जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और पेड़ से बांध कर बंधक बना रखे युवक को मुक्त कराकर  लक्ष्मणगढ़ कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। फिलहाल पुलिस पीड़ित युवक के परिजनों से संपर्क कर मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस द्वारा मलावली गांव के लोगो को थाने बुलाया गया है जहां उनसे भी पूछताछ की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें