राजस्थान के चार युवा सड़क मार्ग से 18 देशों के सफर का विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए अपना अभियान आठ अप्रेल से शुरु करेंगे। इस दौरान 145 दिन में 35 हजार किमी का सफर ये युवा करेंगे।
कोटा रोटरी क्लब के सदस्य मनु पालीवाल ने रविवार को बताया कि जयपुर से यह यात्रा प्रारंभ होकर कोटा, कानपुर, इम्फाल, म्यायांमार, चीन, कजाकिस्तान, किर्गीस्तान, उजेबेकिस्तान, रूस, फिनलैंड, स्वीडन, नार्वे, डेनमार्क, जर्मनी, नीदरलैंड, बैल्जियम, फ्रांस, स्विटजरलैंड, स्पेन होते हुए इटली की राजधानी रोम में पूरी होगी। यह यात्रा समतल, पहाडी, रेगिस्तान व बर्फीले इलाकों से गुजरेगी।
पालीवाल ने बताया कि टीम के सदस्य मनु पालीवाल, मनोज पालीवाल व हनुमन्त पालीवाल इन 18 देषों के 65 शहरों में रोटरी क्लब के विभिन्न कार्यक्रमों राजस्थान की संस्कृति व पर्यटन का प्रचार-प्रसार करेंगे। इसके लिए राज्य के पयर्टन विभाग ने उन्हें अनुमति देने के साथ प्रचार सामग्री भी उपलब्ध कराई है। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने इस मुहिम को राजस्थान पर्यटन विकास के लिए बडा कदम बताते हुए टीम सदस्यों को इस यात्रा के लिए षुभकामनाएं दी है।
ये लोग रोजाना करीब 350 किलोमीटर यात्रा करेंगे। अभी तक भारत से एक परिवार ने 11 देशों की यात्रा 111 दिन में पूरी कर गिनीज बुक में नाम दर्ज कराया है।