फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को साथ लेकर टंकी पर चढ़ गई महिलाएं, ये थी मांग

Tue, 20 Jun 2017 02:43 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
टंकी पर चढ़े महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंबल नदी के पास बसे कोटा शहर में पेयजल की किल्लत लगतार बढ़ती जा रही है और लोग प्रदर्शन के लिए मजबूर हो रहे है। मंगलवार को यहां कुछ महिलाएं इस समस्या को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गई। खास यह रहा कि इन महिलाओं के साथ कुछ मासूम बच्चे भी थी, जिनकी जान की परवाह किए बिना वे इन्हें अपने साथ उपर ले गई। 
विज्ञापन


यह प्रदर्शन प्रेमनगर स्थित अफोर्डबल हाउसिंग स्कीम के बाशिदों ने किया। यहां पानी की सप्लाई नियमित नहीं होने और कम प्रेशर से होने के कारण ये लोग खासे परेशान है। अफसर और जनप्रतिनिधि भी इनकी मांग को लगातार अनदेखी कर रहे है। ऐसे में सड़क पर उतरी इन महिलाओं ने पहले तो जमकर प्रदर्शन किया और फिर इनमें से कुछ महिलाएं पास ही स्थित बी ब्लॉक की पानी की टंकी पर जा चढ़ी। इन महिलाओं के साथ कुछ बच्चे भी थे। 

यह देख पुलिस और प्रशासन के हाथ—पांव फूल गए। उन्होंने इन लोगों को समझाने की कोशिश की। करीब एक घंटे तक चली समझाइश के बाद ये प्रदर्शनकारी नीचे उतरे। इस घटनाक्रम के बाद उद्योग नगर थाना पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें