फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार बस ने स्कूटी सवार महिला व बच्चे को लिया चपेट में, महिला की मौत

Tue, 06 Jun 2017 01:10 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
बस की टक्कर के बाद मौके पर क्षतिग्रस्त स्कूटी और गुस्साए लोगों की भीड़ द्वारा बस में की गई तोड़फोड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जोधपुर शहर में मंगलवार को एक बार फिर से रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां पाल रोड पर मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार सिटी बस चालक ने स्कूटी सवार महिला और उसके भतीजे को चपेट में ले लिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे को जोधपुर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 
विज्ञापन


हादसे के बाद सिटी बस चालक मौके से फरार हो गया वहीं आक्रोशित भीड़ ने मार्ग पर जाम लगा दिया और सिटी बस में तोड़फोड़ की। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाइश कर मामले को शांत करवाया। जोधपुर के सीएचबी इलाके की निवासी दिपीका पत्नी मनीष अपने भतीजे के साथ स्कूटी पर घर की तरफ जा रही थी इस दरम्यान पाल रोड पर प्रेक्षा अस्पताल के पास 23 नंबर सिटी बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी जिससे दीपिका की मौके पर ही मौत हो गई वहीं मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद सिटी बस चालक बस को छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। 

आक्रोशित लोगों ने पहले तो सिटी बस में तोड़फोड़ की इसके बाद मार्ग पर जमा लगा दिया जिससे एकबारगी तो इस मार्ग पर यतायात पूरी तरह से बाधित हो गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गई।सूचना के बाद प्रतापनगर, सीएचबी पुलिस भी मौके पर पहुंची और लोगों से समझाइश की, लेकिन लोग पुलिस को सूचना के बाद भी समय पर नहीं आने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। इस पर पुलिस ने लोगों को जबरन मौके से खदेड़ा और समझाइश कर मामले को शांत करवाया।फिलहाल पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर मामले की जांच शुरू की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें