फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: जयपुर रेलवे स्टेशन के बाहर पांच युवकों ने महिला से किया गैंगरेप, पति के लिए खाना लेने गई थी

Thu, 25 Aug 2022 01:25 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पीड़िता ने बताया कि उसने युवकों से रेस्टोरेंट का रास्ता पूछा था। जिसके बाद आरोपियों ने रेस्टोरेंट दिखाने का झांसा देकर उसे यार्ड में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद वह बदहवास हालत में थाने पहुंची।
विज्ञापन
जयपुर में महिला से गैंगरेप - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर गांधीनगर रेलवे स्टेशन के बाहर एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला स्टेशन से बाहर निकलकर पति के लिए खाना लेने गई थी। इसी दौरान पांच आरोपियों ने महिला को अगवा कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन

 35 साल की महिला अपने पति के साथ बुधवार देर रात गांधीनगर रेलवे स्टेशन पहुंची थी। ट्रेने के आने में समय में था। ऐसे में वो अपने पति के लिए खाना लेने के लिए रेलवे स्टेशन से बाहर निकली। महिला ने पुलिस को बताया कि रेलवे स्टेशन के बाहर उसे पांच युवक मिले, जिनसे उसने रेस्टोरेंट के बारे में पूछा। इस पर रेस्टोरेंट की ओर ले जाने का झांसा देकर बदमाश पीड़िता को रेलवे यार्ड की तरफ ले गए और वहां सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।


वहीं वारदात के बाद पीड़िता बदहवास हालत में जीआरपी थाने पहुंची, जहां महिला पुलिसकर्मियों ने उसे संभाला। पीड़िता ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। जीआरपी थाना पुलिस ने गुरुवार सुबह पीड़िता का मेडिकल करवाया है। इसके साथ ही एफएसएल टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया, जहां से टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस रेलवे स्टेशन के बाहर और आसपास लगे हुए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है। वहीं मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें