फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में महिला ने जो कुछ किया उसे देख परिवार के होश उड़ गए

Wed, 01 Nov 2017 05:50 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
एक महिला ने रात में जमकर शराब पी और फिर जो कुछ किया उसे देख परिवार के होश उड़ गए। 
विज्ञापन


इस महिला ने रात में जमकर शराब पी और उसके बाद कमरे में जाकर सो गई। पति पास के दूसरे कमरे में सो रहा था। सुबह उसने पत्नी के कमरे में देखा तो उसके होश उड़ गए। इस महिला पर शराब का सुरूर इस कदर हावी हुआ कि उसने नशे में फंदे से लटकर जान दे दी। 

घटना झीलों की नगरी उदयपुर के नाई थाना इलाके की है। पुलिस के अनुसार, सीसारमा निवासी रूपली (38) पत्नी भैरूलाल ने घर पर फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारा व पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मृतका शराब पीने की आदी थी और रात को उसने जमकर शराब पी। इसके बाद रूपली अपने कमरे में चली गई और पति भैरू पास ही के कमरे में सोया हुआ था। सुबह देखा तो कमरे की कुंडी अंदर से बंद थी। खिड़की में झांका तो अंदर रूपली फंदे से लटक रही थी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें