पाकिस्तान से आए एक बुजुर्ग दंपती को पुलिस ने पकड़ा है। यह दंपती भारत में रिश्तेदार से मिलने आने की बात कह रहा है।
जानकारी के अनुसार पाक के मीठी जिले का रणछे का तला में रहने वाला यह दम्पती पासपोर्ट के जरिये भारत पहुंचा था, लेकिन बाड़मेर का सरहदी क्षेत्र प्रतिबंधित होने के कारण इन्हें गांव में आने का वीजा नहीं मिलता है। ऐसे में चौहटन पुलिस ने पाक दम्पती हसन मुहम्मद पुत्र कमाल(67) और उसकी पत्नी मालुकान(66) को पकड़ा है। पाक दम्पती ने पूछताछ में बताया की वह यहां अपने रिश्तेदार शेरू खां पुत्र जुसब निवासी खारिया गांव से मिलने के लिए आए थे।
गौरतलब है कि भारत—पाक के बीच मुनाबाव रास्ते से रेल शुरू होने के बाद कई पाकिस्तानी लोग भारत आते हैं। इनमें अधिकांश की रिश्तेदारी बोर्डर के प्रतिबंधित क्षेत्र के लोगों से है। इसके बावजूद भी कई बार लोग रिश्तेदारों से मिलने आ जाते हैं। ऐसे में पुलिस दस्तयाब कर उनसे पूछताछ करती है।