फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाश को स्टेशन पर पटककर आगे बढ़ गई ट्रेन

Sun, 16 Apr 2017 07:21 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
दौसा रेलवे स्टेशन
विज्ञापन
दौसा रेलवे स्टेशन पर इंसानियत शर्मसार हुई है। अजमेर से जियारत कर बनारस लौटते वक्त रूबी ने ट्रेन में दम तोड़ दिया तो रेलवे ने शव को दौसा स्टेशन पर पटक दिया और साथ में उसके साथ यात्रा कर रहे पति को भी उतार दिया। 
विज्ञापन


बनारस का रहने वाला अफसार खान अपनी पत्नी रूबी के साथ अजमेर में ख्वाजा की दरगाह में जियारत कर रविवार को पोरबन्दर एक्सप्रेस से लौट रहा था। अजमेर से ट्रेन में रवाना होने के बाद रूबी की तबीयत बिगड़ गई और उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। 

इस पर कोच में बैठे दूसरे यात्रियों ने रेलवे अधिकारियों को सूचना दी और शव को तुरंत अगले स्टेशन पर उतारने के लिए प्रेशर बनाने लगे। इस विरोध को देखते हुए ट्रेन को दौसा में रोक लिया और वहां स्टेशन पर रूबी के शव को उतार दिया। 
विज्ञापन


अफसार खान ने लोको पायलट से इसकी वजह पूछी और विरोध जताया तो उसे उत्तर मिला कि इस तरह के निर्देश उसे कंट्रोल रूम से मिला है। रूबी का शव लेकर अफसार दौसा रेलवे स्टेशन पर ही करीब तीन घंटे तक बैठा रहा। लेकिन, मदद के लिए कोई नहीं आया। जब मीड़िया कवरेज के लिए पहुंचा तो प्रशासन हरकत में आया और इसे सड़क मार्ग से बनारस के लिए रवाना करवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें