फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेब पोर्टल तलाशेगा नेशनल हाइवे के लिए जमीन

Mon, 29 May 2017 07:21 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
नेशनल हाईवे
विज्ञापन
राजस्थान में नेशनल हाइवे परियोजनाओं के लिए अब एक वेब पोर्टल की मदद से भू अधिग्रहण किया जाएगा। भूमि अधिग्रहण के कार्य को तीव्र गति देने एवं इसकी प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए भूतल परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा विकसित वेब पोर्टल का पहला प्रदर्शन सार्वजनिक निर्माण विभाग में किया गया। 
विज्ञापन


मोर्थ के आठ सदस्यीय दल ने उप सचिव, सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय राजेश गुप्ता के निर्देशन में सार्वजनिक निर्माण विभाग, राजस्थान व भूमि अधिग्रहण से सम्बन्धित अधिकारियों को एक दिवसीय कार्यशाला में इसका प्रशिक्षण दिया। मुख्य अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग अनिल गर्ग ने बताया कि इस कार्यशाला में भूमि अधिग्रहण से सम्बधित परेशानियों के निवारण के लिए विस्तृत चर्चा की गई तथा अधिकारियों को नए वेब पोर्टल को उपयोग करने की जानकारी दी गई। 

गर्ग ने बताया कि इस पोर्टल के उपयोग से एन.एच परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण के कार्य में तेजी आएगी। कार्यशाला में मुख्य अभियंता अश्वनी एवं क्षेत्रीय अधिकारी, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें