फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: राजस्थान के कई जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने की चेतावनी, 40 किलोमीटर की रफ्तार से चलेगी हवा

Thu, 30 Mar 2023 07:14 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान

सार

राजस्थान में गुरुवार को 10 ज़िलों में बारिश का अलर्ट है। जयपुर, दौसा, अलवर, बूंदी, कोटा, झुंझुनू, सीकर, नागौर, अजमेर, भीलवाड़ा जिलों और आसपास के क्षेत्रों में बारिश और बिजली की गरज चमक रहेगी।
विज्ञापन
राजस्थान में बारिश की चेतावनी - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम विभाग ने राजस्थान के 10 ज़िलों में बारिश की चेतावनी दी है। हल्की बारिश और अचानक तेज हवाएं, जिनकी स्पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है। जयपुर, दौसा, अलवर, बूंदी, कोटा, झुंझुनू, सीकर, नागौर, अजमेर, भीलवाड़ा जिलों और आसपास के क्षेत्रों में बारिश होगी।

विज्ञापन


बीती रात से ही पश्चिमी राजस्थान के ज़िलों में पलटा मौसम
नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बीती रात से ही पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़ जिलों में मेघगर्जन और तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश हो रही है। गुरुवार को विक्षोभ का प्रभाव सबसे ज़्यादा रहने और जोधपुर, बीकानेर, अजमेर उदयपुर, कोटा, जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ अचानक तेज हवाएं चलने, हल्के से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना जताई गई है।

31 मार्च और एक अप्रैल को यह रहेगा मौसम का हाल
31 मार्च को बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर संभाग के जिलों में मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी रहने की प्रबल संभावना है। एक अप्रैल से विक्षोभ का प्रभाव समाप्त होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें