फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में मौसम सुहावना, बारिश के छींटों ने दिलाई राहत

Thu, 27 Apr 2017 09:28 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन
भीषण गर्मी की मार झेल रहे प्रदेशवासियों के लिए बीते दो दिन काफी राहत भरे रहें है। प्रदेश के कई जिलों में हुई बूंदाबांदी और हल्की बारिश के कारण तापमान में चार—पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन


जयपुर में बुधवार रात्रि का तापमान बीते एक माह के दौरान सबसे कम रिकॉर्ड किया गया। जयपुर में न्यूनतम तापमान बीती रात्रि करीब 20 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके अतिरिक्त प्रदेश के अधिकतर शहरों में औसत अधिकतम तापमान करीब 40 डिग्री के आसपास रहा। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिन सुबह—शाम का मौसम सुहावना ही रहेगा।

मौसम विभाग ने कहा है कि धूल भरी हवा भी चलती रहेगी। विभाग के अनुसार मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ में गड़बड़ी के कारण हुआ है। साथ ही पहाड़ी क्षेत्रों में बदला मौसम भी इसका प्रमुख कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें