फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉयलेट के बाहर खड़े पार्षद की महिलाओं ने की चप्पल से धुनाई

Fri, 18 Aug 2017 01:16 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पार्षद से मारपीट - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान का असर अब दिखने लगा है। जागरुक होती जनता अब खुले में शौच से बचने के लिए किसी का भी सामना करने को तैयार है।
विज्ञापन



ऐसा ही कुछ भरतपुर के बयाना में हुआ है। यहां सार्वजनिक शौचालय में ताला लगाना स्थानीय पार्षद को भारी पड़ गया। दरअसल बयाना के वार्ड नं. 3 में स्थित सार्वजनिक शौचालय का उपयोग वार्ड नं. 4 के लोग भी करते हैं।

इसी के चलते वार्ड नं.3 से भाजपा पार्षद दिनेश कोली की आए दिन दूसरे वार्ड से आए लोगों के साथ कहासुनी होती रहती है। लेकिन जब बुधवार सुबह पार्षद ने शौचालय पर ताला लगा दिया और महिलाओं को शौचालय का उपयोग करने से रोका तो महिलाओं ने उनकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

महिलाओं ने लगाए आरोप

पार्षद
सरेराह चप्पलों से पार्षद की हुई पिटाई के दौरान बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। वहीं महिलाओं का आरोप है पिछले कुछ दिनों से पार्षद सुबह तड़के ही शौचालय के गेट पर आकर खड़ा हो जाता है और लोगों को अंदर से मना कर देता है।

पार्षद की हुई पिटाई की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और पार्षद को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें