दीपावली का काउंटडाउन शुरू होते ही ट्रेनों के डिब्बे फिर 'छोटे' पड़ गए हैं। स्थिती ये है कि लंबी दूरी की गाड़ियों में तो वेटिंग लिस्ट 100 के पार पहुंच चुकी है, वहीं कम दूरी की गाड़ियों में यात्रियों की भीड़ दीपावली के नजदीक आते आते बढ़ने लगी है।
पांच दिन के त्योहार को देखते हुए रेलवे द्वारा अतिरिक्त व्यवस्था नहीं किए जाने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी अनुसार जयपुर से चलने वाली लंबी दूरी की गाड़ियों का वेटिंक के मामले में बुरा हाल है, इनमें गुवाहाटी, हावड़ा, पटना की तरफ जाने वाली कई ट्रेनें शामिल हैं।
उदयपुर सिटी से कोलकाता की ओर जाने वाली अनन्या एक्सप्रेस, बाड़मेर गुवाहाटी लिंक एक्सप्रेस, जोधपुर-हावड़ा सुपरफास्ट, अजमेर-सियालदाह, किशनगंज-अजमेर गरीब नवाज एक्सप्रेस, जोधपुर-वाराणासी मरुधर एक्सप्रेस में वेटिंग लिस्ट का आंकड़ा 100 के पार जा पहुंचा है।