फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के लिए आसान हुई राह, वोटर लिस्ट भी तैयार

Tue, 18 Apr 2017 08:58 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
रुचिर मोदी
विज्ञापन
आरसीए के 26 अप्रेल को प्रस्तावित चुनाव को लेकर अभी तस्वीर स्पष्ट होने लगी है। सोमवार को वोटर लिस्ट को लेकर जो आपत्तियां मांगी गई थी। उन पर सुनवाई पूरी हो गई है। जिन—जिन जिलों से आपत्तियां आई थी उनमें से बूंदी के अतिरिक्त सभी को सुनवाई के बाद खारिज कर दिया गया। जिसके बाद फाइनल वोटर लिस्ट तैयार है। जबकि बूंदी को लेकर फैसला आरसीए द्वारा लोढ़ा कमेटी की सिफारिशों को लेकर नियुक्त किए गए एथिक्स आॅफिसर पाना चंद जैन करेंगे।
विज्ञापन


बूंदी क्रिकेट संघ के सचिव राजकुमार माथुर पर वित्तीय अनियमितताओं को लेकर मामला चल रहा है। एथिक्स आॅफिसर के फैसले के  बाद ही तय होगा कि वे वोट कर सकते है या नहीं। वहीं वोटर लिस्ट के फाइनल होने के बाद रुचिर मोदी के लिए राह और कुछ आसान हो गई। वहीं आरसीए में रुचिर मोदी के अतिरिक्त अभी किसी ओर गुट ने चुनाव को लेकर कोई दावेदारी पेश नहीं की है। वहीं वोटर लिस्ट को लेकर आयी सभी आपत्तियां खारिज होने के बाद जोधपुर क्रिकेट संघ अवश्य कोर्ट जा सकता है। लेकिन अभी तक परिस्थितियां रुचिर के अनुकूल ही दिख रही है। गौरतलब है रुचिर मोदी आरसीए चेयरमैन और मनी लॉउड्रिंग केस में फंसे ललित मोदी के बेटे है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें