प्रदेश के सबसे बड़े सवाई मानसिंह अस्पताल के सर्जरी विभाग के चिकित्सक डॉ जीवन कांकरिया का नाम गिनीज बुक आॅफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है। कांकरिया ने सामान्य से चार गुना बड़े गॉल ब्लेडर को सफलता पूर्वक बीते वर्ष अगस्त माह में एक मरीज के पेट से निकाला था।
डॉ कांकरिया ने लेप्रोस्कोपी से 1.2 सेमी. का चीरा लगाकर 30 सेमी गॉल ब्लेडर को निकाल दिया था। इसके बाद इसकी जानकारी गिनीज बुक आॅफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए भेजी गई। अब यह एक रिकॉर्ड बन गया है। दरअसल चूरु निवासी एक महिला सुमन के पेट दर्द का कारण जानने के लिए जब जांच की गई तो ब्लेडर में पथरी होने से पित्ताशय में काफी सूजन आ गई। लंबे समय से दर्द को नजरदांज करने के कारण यह परेशानी हुई कि ब्लेडर में मौजूद स्टोन एक कोने में फंस गया।
इसके कारण दर्द ब्लेडर का साइज बढ़ता चला गया। इसके बाद आठ अगस्त 2016 को आॅपरेशन किया गया। यह आॅपरेशन डॉ आर के जैनव के नेतृत्व में किया गया। जबकि इसमें सहयोग डॉ सुनील चौहान, डॉ ममता खंडेलवाल व डॉ रमेश ने किया।