दुष्कर्म और यौनशोषण के आरोपों में फंसे दिल्ली के आध्यात्मिक बाबा वीरेन्द्र देव दीक्षित के आश्रमों पर चाइल्ड वैलफेयर कमेटी की छापेमारी में अब एक और हैरान कर देने वाली स्थिती सामने आई है। राजस्थान के माउंट आबू में दीक्षित के बाल आश्रम में छापेमारी के दौरान चाइल्ड वैलफेयर कमेटी ने कैदियों जैसा जीवन व्यतीत कर रही करीब 58 नाबालिग लड़कियों को छुड़ाया है।
ये छापेमारी माउंट आबू में आध्यात्मिक गौमुख सेवा समिति के आश्रम में की है। बताया गया है कि इन 58 लड़कियों में से 7 नेपाल की रहने वाली है जिन्हें तहखानों में रखा गया था। सबसे बड़ी बात ये है ये इस तहखाने तक पहुंचने के लिए कमेटी के सदस्यों को कई बंद पड़े दरवाजों को पार करना पड़ा जिनपर मोटे मोटे ताले तक जड़े हुए थे।
बताया गया है कि यहां रह रही लड़कियों को आश्रम से बाहर जाने पर सख्त पाबंदी थी वहीं उन्हें यहां ड्रेस कोड दिया गया था जिसमें वो गुलाबी रंग की साड़ी और सफेद ब्लाउज में रहा करती थी।