विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के फैंस के लिए एक नई खबर है। 'विरुष्का' अब एक नए रूप में नजर आएंगे। वो साथ में उड़ान भरेंगे और साथ ही जमीन पर भी उतरेंगे। बस वो यह सब करेंगे किसी और के इशारे पर।
दरअसल ये अनोखा मामला जयपुर के पतंगबाजों से जुड़ा है। जयपुर के पतंग बनाने वालों ने अब विरुष्का को यह नया रूप प्रदान किया है। इसमें दोनों को पंतग का रूप दिया गया है। दोनों का नाम अब उन हस्तियों में शुमार हो गया है, जिन पर पतंगें बनाई जाती है।
इस बार जो पतंगें बनाई गई हैं, उनमें कई बड़े नाम शामिल हैं। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के सीएम आदित्यनाथ, राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे, लालू प्रसाद यादव, अखिलेश यादव, अरविंद केजरीवाल समेत कई नाम शामिल हैं।