फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की किल्लत से जूझ रहे ग्रामीणों ने हाईवे पर लगाया जाम

Tue, 06 Jun 2017 03:36 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
अजमेर- कोटा हाईवे पर जाम - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
प्रदेश में इन दिनों आमजन भीषण गर्मी की मार सह रहा है। इसी बीच अजमेर जिले में सरवाड़ उपखण्ड के नापाखेड़ा गांव में पिछले कई दिनों से पेयजल सप्लाई सुचारु नहीं होने से परेशान स्थानीय लोगों ने मंगलवार को अजमेर- कोटा हाईवे पर जाम लगा दिया। 
विज्ञापन


जाम लगा रहे ग्रामीणों ने बताया कि जलदाय विभाग की लापरवाही के चलते उन्हें पेयजल की सप्लाई नियमित रूप से नहीं की जाती। यदि की भी जाती है तो प्रेशर इतना कम होता है कि पीने का पानी भी नहीं भरा जा सकता। कई बार नियमित सप्लाई के लिए जलदाय विभाग के अधिकारियों से निवेदन कर चुके हैं लेकिन विभाग के अधिकारी हैं कि इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पाईप लाईन क्षतिग्रस्त होने पर कई दिनों तक इसे दुरूस्त भी नहीं किया जाता। जिससे आमजन पानी को मोहताज रहता है। ग्रामीणों ने जलदाय विभाग की हठधर्मिता से परेशान होकर ही आज जाम लगाया है। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से काफी देर तक समझाईश की और जल्द ही पेयजल समस्या से निजात दिलाने की मांग की तब जाकर ग्रामीण हाईवे से हटे। लगभग दो घंटे तक हाईवे जाम होने से दूर—दूर तक वाहनों की लम्बी कतारें लग गई।
विज्ञापन


वहीं, दूसरी तरफ अजमेर जिला कलक्टर गौरव गोयल ने कई बार जलदाय विभाग के अधिकारियों को नियमित पेयजल सप्लाई के आदेश दिए हैं लेकिन अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही। इससे भीषण गर्मी में पानी के अभाव में लोगों का जीना दुश्वार कर रखा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें