फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकसूर को किया गिरफ्तार,अब छोड़ने की एवज में मांगे 1 लाख

Sat, 22 Jul 2017 06:22 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
अलवर पुलिस के खिलाफ एसपी निवास के बाहर धरने पर बैठे ग्रामीण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अलवर में पुलिस की कार्रवाई पर एक बार फिर से सवाल खड़े हो रहे है। ग्रामीणों ने आज यहां एसपी निवास के बाहर प्रदर्शन किया और पुलिस पर संगीन आरोप लगाए हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अलवर के एमआईए थाना अंतर्गत 20 जुलाई को पुलिस द्वारा की गई शराब की भट्टियों पर कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था जिनमें जमशेद नामक एक युवक भी शामिल था। 

आज परिजनों ने एसपी निवास के बाहर धरना देते हुए कहा कि एमआईए पुलिस थानाधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त है और जमशेद का इस मामले से कोई तालुकात नहीं है। 

ग्रामीणों का आरोप है कि एमआईए थाना पुलिस के  कुछ दलाल उनसे जमशेद को छुड़ाने के लिए 65,000 से लेकर 1 लाख रुपए तक की मांग कर रहे हैं। ऐसे में ग्रामीणों ने एमआईए थानाधिकारी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए एसपी निवास पर धरना देना शुरू ही किया था कि सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उन्हें वहां से हटा दिया। 
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि यदि बेकसूर जमशेद को समय पर नहीं छोड़ा गया तो उनके द्वारा उच्च अधिकारियों को इस मामले की शिकायत की जाएगी और धरना प्रदर्शन भी किया जाएगा।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें